मुंबई, 17 सितंबर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 75वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने की उनकी यात्रा ने कई लोगों को प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने अपने जीवन के हर संघर्ष को साहस और मेहनत से पार किया है, और उनकी कहानी करोड़ों भारतीयों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
इसी कारण से, फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया है। इनमें उनके बचपन की सरलता से लेकर देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी शामिल किया गया है। ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी: इस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म मोदी की जीवन यात्रा को दर्शाती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे कस्बे का बच्चा आगे चलकर देश का प्रधानमंत्री बनता है। इसमें उनके संघर्ष और जीवन की चुनौतियों को विस्तार से बताया गया है। यह प्रेरणादायक कहानी एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है।
चलो जीते हैं: यह फिल्म नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित है, जो 2018 में रिलीज हुई। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बच्चा, जो अपने आसपास की गरीबी को देखकर चिंतित होता है, लोगों की मदद करने का सपना देखता है। इस फिल्म में पीएम मोदी के बचपन का किरदार धैर्य दरजी ने निभाया है, और इसे मंगेश हडावले ने निर्देशित किया है। यह फिल्म बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन: यह वेब सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें बताया गया है कि नरेंद्र मोदी ने सामान्य परिवार में जन्म लेकर राजनीति में कैसे अपनी पहचान बनाई। सीरीज में उनके बचपन से लेकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। इसमें राजनीतिक चुनौतियों और देश सेवा की भावना को बारीकी से समझाया गया है। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
अवरोध: यह वेब सीरीज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय 'नोटबंदी' पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए एक साहसिक कदम उठाया गया। इसमें अभिनेता विक्रम गोखले ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है। इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक: यह फिल्म पूरी तरह से नरेंद्र मोदी पर नहीं है, लेकिन इसमें उनके एक महत्वपूर्ण निर्णय 'सर्जिकल स्ट्राइक' को दर्शाया गया है। विक्की कौशल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और यह एक बड़ी हिट साबित हुई। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। नरेंद्र मोदी का किरदार रजित कपूर ने निभाया है। यह फिल्म देशभक्ति से भरी हुई है और इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
You may also like
What Is K Visa Of China In Hindi: क्या है 'के वीजा'?, अमेरिका के एच1बी वीजा पर फीस लगने के बाद लाया चीन
Aadhar card में लगी फोटो को` करवाना है अपडेट तो अपना ले ये प्रक्रिया
फिफ्टी बनाकर साहिबजादा फरहान ने चलाई गोलियां, टीम इंडिया के जवाबी 'गोलों' से हुए धराशायी!
पति के होते हुए देवर संग` रंगरलिया मना रही थी भाभी, दोनों ने खा ली साथ जीने मरने की कसमें, फिर..
'13-0 से आगे हों तो कैसी राइवलरी?' भारत और पाकिस्तान के बीच क्या क्रिकेट में सिर्फ़ नाम की टक्कर बची है?